{"_id":"5b4ccf9e4f1c1b3b5a8b52ce","slug":"181531760542-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटों संग मिलकर पिता ने पीटा राहगीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटों संग मिलकर पिता ने पीटा राहगीर
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर ने मारपीट के आरोप में आरोपी पिता और उसके दो पुत्रों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने भादंसं की धारा 341, 323, 504, 506 व 34 के तहत तीनों लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित की पहचान कुलदीप पुत्र वीरू राम निवासी गांव ब्राहलड़ी, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। कुलदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि रविवार को वह किसी काम से घर से बाहर निकला था। इस दौरान रास्ते में मदन लाल और उसके दो पुत्रों प्रवेश कुमार और राज कुमार ने रास्ता रोका लिया और मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। उधर, पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा का कहना है कि पीड़ित कुलदीप की शिकायत पर पुलिस ने तीनों लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन