फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   थाने में कटी हुड़दंगियों की रात, सुबह मिली जमानत

थाने में कटी हुड़दंगियों की रात, सुबह मिली जमानत

Sat, 06 Oct 2018 10:16 PM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर के गांधी चौक पर मारपीट करने वाले आरोपी युवकों की रात हमीरपुर थाने में कटी। शनिवार सुबह पुलिस ने आरोपी युवकों को एसडीएम हमीरपुर शिल्पी बेक्टा की अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। लेकिन आरोपी युवकों का वाहन रिलीज नहीं हुआ। इसके लिए आरोपी युवकों को जिला एवं सत्र न्यायालय में अर्जी देनी होगी।
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार रात करीब सवा नौ बजे गांधी चौक पर दो गुटों में मारपीट हुई थी। गाली-गलौज और हुड़दंग के कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हुई। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा ने मौके पर पहुंचकर उन्हें सबक सीखाया। इसके बाद पुलिस थाना हमीरपुर से भी करीब एक दर्जन पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस आरोपी युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। जहां पर कलंदरा बनाकर आरोपी युवकों की रात ठंडी थाने में कटी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने आरोपी युवकों के वाहन को भी जब्त करने के निर्देश दिए। उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा ने कहा कि शुक्रवार रात को दो गुटों में मारपीट हुई। लेकिन दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाने से इंकार कर दिया। स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 107 व 151 के तहत शांति भंग करने और हुड़दंग मचाने पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया। जिन्हें शनिवार को एसडीएम कोर्ट में पेश करने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया। जबकि आरोपी युवकों का वाहन पुलिस के कब्जे में ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed