{"_id":"5b7aee7d42c7924666421977","slug":"161534783101-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पपलाह आत्महत्या मामले में पति 31 तक रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पपलाह आत्महत्या मामले में पति 31 तक रिमांड पर
Updated Mon, 20 Aug 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता आत्महत्या मामले में पति 31 तक रिमांड पर
अमर उजाला ब्यूरो
भोरंज/जाहू (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र भोरंज के अंतर्गत पपलाह गांव में विवाहिता आत्महत्या मामले में गिरफ्तार पति को रविवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे 31 अगस्त तक ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया गया। बीते शुक्रवार रात को सुनीता देवी पत्नी सतिंद्र गांव पपलाह डाकघर भरेड़ी तहसील भोरंज ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी।
परिजनों ने महिला को सिविल अस्पताल भोरंज पहुंचाया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर किया गया। जहां महिला ने दम तोड़ दिया। मायके वालों की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट करने और पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के जुर्म में भादसं की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 31 अगस्त तक ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया गया है। एसएचओ भोरंज राजीव कुमार का कहना है कि महिला के पति का न्यायालय से 31 अगस्त तक ज्यूडिशियल रिमांड मिला है।