{"_id":"5b536a074f1c1b41748b6319","slug":"161532193287-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर शहर में एनआरआई के घर पर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हमीरपुर शहर में एनआरआई के घर पर चोरी
Updated Sat, 21 Jul 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर के गोड़ा गांव के वार्ड नंबर नौ में शातिरों ने घर का ताला तोड़कर कीमती सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। शातिर यहां आस्ट्रेलिया में रहने वाले एनआरआई के घर से एपल कंपनी के दो मोबाइल फोन, दो ड्रिल मशीनें, टुल्लू पंप, कपड़े, इस्त्री करने वाली प्रेस मशीन और इलेक्ट्रॉनिक सामान, 10 हजार रुपये नकदी, विदेश से लाए कपड़े और जूतों समेत अन्य कीमती सामान उड़ा ले गए। पीड़ित परिवार ने चोरी की सूचना पुलिस थाना हमीरपुर में दर्ज करवा दी है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई और तफ्तीश शुरू कर दी। वार्ड नंबर 9 निवासी संजीव कुमार शर्मा का कहना है कि वह आस्ट्रेलिया में परिवार समेत रहते हैं। तीन दिन पहले ही वह हमीरपुर पहुंचे हैं। विदेश से लाए कीमती सामान को बैग में डालकर घर पर रखा हुआ था, जिसे अभी तक खोला भी नहीं था। शुक्रवार रात को वह अपने एक दोस्त के घर गए हुए थे। घर पर कोई सदस्य मौजूद न होने के चलते शातिरों ने दरवाजे का ताला तोड़ पहले कमरे में प्रवेश किया। इसके बाद कमरे में रखे सामान को उड़ा कर ले गए। सुबह जब वह घर पहुंचे तो कमरे के ताले टूटे देख परेशान हो गए। उधर, हमीरपुर पुलिस थाना प्रभारी संजीव गौतम ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेज दिया गया है। अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज है और मामले की तफ्तीश जारी है।