{"_id":"59f1f0304f1c1b74698b7c27","slug":"161509027888-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल टावर के पार्ट्स चुराते तीन दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल टावर के पार्ट्स चुराते तीन दबोचे
Updated Fri, 27 Oct 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल टॉवर
- फोटो : demo pics
हमीरपुर। पुलिस ने अवाहदेवी के धरौन में लगे एक मोबाइल कंपनी के टावर से पार्ट्स चोरी करते हुए तीन लोगों को पकड़ा है। चौथा आरोपी मौके से फरार है। पुलिस ने चोरी के आरोप में चारों युवकों के खिलाफ भादसं की धारा 379, 34 के तहत थाना भोरंज में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से तीनों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
यह मामला एयरटेल कंपनी एरिया अवाहदेवी के टेक्नीशियन सतपाल धीमान पुत्र मोहिंद्र सिंह गांव लसंरूह डाकघर जसाणा तहसील बंगाणा जिला ऊना की शिकायत पत्र पर दर्ज हुआ है। मंगलवार रात करीब 11.30 धरौन में लगे टावर के मालिक दलेर सिंह ने बताया कि चार व्यक्ति राजेंद्र सिंह, अविनाश, गुरदीप सिंह, जो कि कांगड़ा के रहने वाले हैं तथा रमेश सुजानपुर का रहने वाला है, को टावर के पार्ट्स ले जाते हुए पकड़ा है। जिस पर टेक्नीशियन ने धरौन में लगे टावर को चेक किया तो टावर पर लगा टूजी वीटीएस पार्ट्स गायब था। पकड़े गए व्यक्तियों की गाड़ी को चेक किया तो गाड़ी में रखा मटीरियल धरौन में लगे टावर का पाया गया। टेक्नीशियन का आरोप है कि चारों व्यक्ति टावर का मटीरियल चोरी करके गाड़ी में ले जा रहे थे। इनमें से पुलिस ने तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। चौथे व्यक्ति की तलाश जारी है। गिरफ्तार किए गये तीनों व्यक्तियों को अदालत में पेश किया गया जिन्हें तीन दिन का पुलिस रिमांड दिया गया है।