फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   नवविवाहित युवक का जंगल में मिला शव

नवविवाहित युवक का जंगल में मिला शव

Tue, 09 Jul 2019 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर। नवविवाहित 33 वर्षीय एक युवक का शव मंगलवार को ग्राम पंचायत चबूतरा के जंगल में मिला है। युवक की करीब तीन सप्ताह पहले ही शादी हुई थी। शादी के बाद दंपती हमीरपुर बस स्टैंड के समीप एक किराये के मकान में रहता था। मृतक की पहचान अजय कुमार (33) पुत्र कश्मीर सिंह निवासी गांव जूली, डाकघर कोट, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। जबकि उसकी पत्नी हमीरपुर में ही एक व्यापारिक प्रतिष्ठान में काम करती है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर केस दर्ज किया। डीएसपी हितेश लखनपाल और पुलिस थाना हमीरपुर के एसएसचओ संजीव गौतम मौके पर पहुंचे।

पुलिस को लाश के समीप एक कीटनाशक दवाई भी मिली है। पुलिस को शक है कि घरेलू मामले के चलते युवक ने आत्महत्या की है। लेकिन, मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद चलेगा। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर भेज दिया है। युवक सोमवार सुबह अपने घर से निकला लेकिन, शाम तक नहीं लौटा। जिसके बाद उसकी पत्नी ने पुलिस थाना हमीरपुर में पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस शहर के सीसीटीवी कैमरे खंगालने समेत युवक की तलाश कर ही रही थी कि मंगलवार शाम को पुलिस को सूचना मिली कि चबूतरा में एक युवक की लाश पड़ी है। सड़क के साथ में एक मोटरसाइकिल भी खड़ा था। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि पुलिस को युवक की लाश के साथ एक जहरीली दवाई भी मिली है। पुलिस ने केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed