फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   बहु और बेटे ने जमीनी विवाद को लेकर मां को पीटा

बहु और बेटे ने जमीनी विवाद को लेकर मां को पीटा

Sun, 30 Jun 2019 11:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
अवाहदेवी (हमीरपुर)। पुलिस चौकी अवाहदेवी के तहत जमीन विवाद को लेकर कलियुगी बेटे और बहुओं ने मां को पीट डाला। इस पर वृद्ध महिला ने पुलिस चौकी अवाहदेवी में शिकायत दर्ज करवाई है। ग्राम पंचायत समीरपुर के संगरोह गांव की वृद्ध महिला फूलां देवी पत्नी भाग सिंह ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि उसके तीन बेटे हैं और तीनों शादीशुदा है। सबसे छोटा बेटा राकेश कुमार उत्तराखंड के ऋषिकेश में नौकरी करता है और उसका बेटा, बेटी और पत्नी फूलां देवी के साथ संगरोह में रहते हैं। जबकि बड़े दो बेटे अपने-अपने मकानों में रहते हैं।
विज्ञापन

फूलां देवी और गांव के अन्य लोग जिनकी मुस्तरका भूमि है, उसकी तकसीम करवाने के लिए राजस्व विभाग में प्रार्थना पत्र दिया था। राजस्व विभाग के कर्मचारी जब इसका समाधान करने के लिए आए तो बड़ा बेटा रमेश चंद और उसकी पत्नी रीता देवी और मंझली बहू मंजू देवी पत्नी सहदेव ने वृद्ध महिला पर हमला कर दिया। बहुओं ने सास को बालों से घसीटा। इससे वृद्ध महिला घायल हो गई। इस संबंध में पुलिस चौकी अवाहदेवी प्रभारी राजेश वर्मा ने कहा कि फूलां देवी की शिकायत पर मामला दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed