{"_id":"5cf6aca0bdec22076c4ee6f4","slug":"155966991511-hamirpur-hp-news23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में हुड़दंग मचाने पर महिला ने युवक को पहुंचाया थाने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बस में हुड़दंग मचाने पर महिला ने युवक को पहुंचाया थाने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़सर (हमीरपुर)। चंडीगढ़ से हमीरपुर आ रही हिमाचल परिवहन निगम की बस में सवार महिला ने बस में हुड़दंग मचाने वाले एक युवक को पुलिस थाने में पहुंचा दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत के बाद युवक का मेडिकल करवा दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हालांकि, मामला दर्ज नहीं हो पाया है। चंडीगढ़ से हमीरपुर आ रही बस जब बड़सर थाने के पास पहुंची तो उसमें सवार महिला ने पुलिस से शिकायत की। महिला ने कहा कि युवक बस में हुड़दंग मचा रहा है और फब्तियां कस रहा है। महिला की शिकायत पर युवक को बस से उतारकर पुलिस थाने ले गई।
करीब आधा घंटा तक महिला तथा उस व्यक्ति से पूछताछ की गई। उसके बाद महिला के परिवार के सदस्य भी थाने पहुंच गए। परिवार के सदस्यों के हस्तक्षेप करने के बाद महिला ने पुलिस को लिखित में शिकायत तो दी परंतु कहा कि वह कोई कार्रवाई नहीं करना चाहती है। महिला ने बताया कि जब बस में वह व्यक्ति हुड़दंग मचा रहा था तो इसकी शिकायत करने के लिए उस महिला ने करीब 4 बार महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 पर फोन किया लेकिन, किसी ने भी उस फोन को नहीं उठाया। जब उसने दोबारा इस नंबर पर फोन किया तो फोन पर बात करने वाली महिला ने कहा कि इस नंबर पर मिली शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाती है। तकनीकी खराबी से फोन की घंटी न बजना कारण हो सकता है। डीएसपी जसवीर कुमार ने कहा कि युवक का मेडिकल करवा लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मामला दर्ज नहीं है।