फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   पंचायत प्रतिनिधियों पर अवैध कटान का मुकदमा दर्ज

पंचायत प्रतिनिधियों पर अवैध कटान का मुकदमा दर्ज

Fri, 17 Aug 2018 10:47 PM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर के दो पंचायत प्रतिनिधि अवैध कटान के मामले में फंस गए हैं। शिकायत मिलते ही वन विभाग ने मौके पर पहुंच कर काटे गए पेड़ों की लकड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है। इसके साथ ही वन विभाग ने पुलिस में भी मामला दर्ज करवा दिया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ भादंसं की धारा 447, 379, 34 और भारतीय वन अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके पर दो पेड़ कटे हुए पाए गए हैं। अब पुलिस शीघ्र ही पंचायत प्रतिनिधियों और चश्मदीदों के बयान कलमबद्ध करेगी। हैरत की बात है कि प्रदेशभर में पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण को लेकर कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं लेकिन, कुछ पंचायत प्रतिनिधि खुद ही पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला रहे हैं। जिससे पंचायत प्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा का कहना है कि वन विभाग की शिकायत के बाद पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं और वन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी लोगों में कुछ पंचायत प्रतिनिधि भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed