फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   सरकारी सीमेंट मामले में आरोपी 8 तक पुलिस रिमांड पर भेजा

सरकारी सीमेंट मामले में आरोपी 8 तक पुलिस रिमांड पर भेजा

Wed, 06 Jun 2018 11:18 PM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सरकारी सीमेंट की कालाबाजारी के मामले में गिरफ्तार व्यक्ति को पुलिस ने बुधवार को हमीरपुर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को 8 जून तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। वहीं आरोपी व्यक्ति ने कहां से यह सरकारी सीमेंट खरीदा, इसका अभी तक पुलिस पता नहीं लगा पाई है। फिलहाल पुलिस की छानबीन जारी है और दावा किया जा रहा है कि सीमेंट की आपूर्ति करने वाले व्यक्ति को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। हमीरपुर पुलिस ने ग्राम पंचायत मति टिहरा के गांव घरयाणा में सोमवार शाम को दबिश देकर एक व्यक्ति के घर से सरकारी सीमेंट की 50 बोरियां बरामद की हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने सीमेंट को अपने कब्जे में लेकर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर किया है। वहीं पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर मामले में पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि सरकारी सीमेंट का गोरखधंधा करने वाले व्यक्ति तक हमीरपुर पुलिस अभी तक नहीं पहुंच पाई है। आरोपी व्यक्ति की पहचान सुनील कुमार पुत्र सुभाष चंद निवासी गांव घरयाणा ब्राह्मणा तहसील व जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। पुलिस टीम की अगुवाई कर रहे सब इंस्पेक्टर बलदेव सिंह ने कार्रवाई को अंजाम दिया। उधर, एसएचओ हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा ने बताया कि पुलिस ने सुनील कुमार को सरकारी सीमेंट के आरोप में गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है। बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 8 जून तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है कि आरोपी व्यक्ति ने यह सरकारी सीमेंट कहां से खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed