{"_id":"5abd15764f1c1bcc618b45d2","slug":"151522341238-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर की छत से गिरा जमा एक का छात्र, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर की छत से गिरा जमा एक का छात्र, मौत
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर(हमीरपुर)। थाना क्षेत्र सुजानपुर के तहत पड़ती जोल लंबरी पंचायत के गांव जियाना के एक 16 वर्षीय युवक की छत से गिरने के कारण मौत हो गई। युवक पटलांदर स्कूल में जमा एक का छात्र था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
निखिल पुत्र रमेश निवासी गांव जियाना बुधवार देर शाम छत पर टहला रहा था। घूमते-घूमते वह अचानक छत से नीचे गिर गया। जिस कारण उसके सिर पर गंभीर चोटें आ गईं और खून भी अधिक बह गया। परिजन उसे इलाज के लिए हमीरपुर अस्पताल ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। पंचायत सचिव पवन का कहना है कि निखिल पटलांदर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जमा एक का छात्र था। मृतक के पिता सेना में सेवारत हैं। एसएचओ सुजानपुर श्यामलाल का कहना है कि मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की छानबीन जारी है।