{"_id":"5ab28b774f1c1bba758b6baa","slug":"151521650551-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पुलिस ने हत्या का मुकदमा किया दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब पुलिस ने हत्या का मुकदमा किया दर्ज
Updated Wed, 21 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन(हमीरपुर)। विकास खंड नादौन के रिट गांव में लगभग 10 माह पहले हुई मारपीट के मामले में युवक की मौत हो जाने के बाद अब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोपी रजनीश कुमार पुत्र कुलदीप कुमार मारपीट के बाद जमानत पर चल रहा है। अब अंशुल की मौत के बाद इस मामले ने करवट ले ली है।
मारपीट की घटना के बाद से ही अंशुल पुत्र मदन लाल निवासी चिल्लियां कोमा में चल रहा था। जिसके बाद युवक की अस्पताल में मौत हो गई थी। युवक की मौत होने के बाद पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में एसपी हमीरपुर रमन कुमार मीणा ने कहा कि मृतक अंशुल शमशी में आईटीआई का छात्र था और उसकी मौत होने पर अब पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी। उधर, डीएसपी रेणू शर्मा ने कहा कि पुलिस पीजीआई चडीगढ़ से मौत के कारणों पर ओपिनियन आने का इंतजार कर रही है।