फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   बॉडी मजाज थैरेपी सेंटर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला हुआ दर्ज

बॉडी मजाज थैरेपी सेंटर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला हुआ दर्ज

Fri, 14 Dec 2018 11:12 PM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय में बॉडी मसाज की बेशकीमती मशीनें बेचने वाले मसाज थैरेपी सेंटर के संचालक के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। यह मामला न्यायालय के आदेश पर पुलिस में दर्ज हुआ है। ‘अमर उजाला’ ने अपने 21 मार्च 2018 के अंक में इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद एक्साइज विभाग ने मामले की जांच की और टैक्स न देने के आरोप में मसाज की मशीनें बेचने वाले इस केंद्र के संचालक पर साढ़े नौ लाख रुपये का जुर्माना ठोंका था। जुर्माने की खबर को अमर उजाला ने अपने 7 अगस्त 2018 के अंक में प्रकाशित किया। अब पुलिस ने भी मसाज थैरेपी केंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस थाने में एक व्यक्ति की शिकायत पर कोर्ट के आदेश के बाद बॉडी मसाज मशीन के नाम पर अढ़ाई लाख की ठगी का मामला दर्ज हुआ है। शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त ज्ञान चंद निवासी हमीरपुर ने यह शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़ित व्यक्ति के शरीर में दर्द रहता था। उसे एक एजेंट ने बताया कि थैरेपी मशीन के माध्यम से पूरे शरीर का दर्द समाप्त हो जाएगा। इसके बाद वह पूरी तरह ठीक हो जाएगा। व्यक्ति ने एजेंट के झांसे में आकर करीब अढ़ाई लाख की मशीन खरीद ली। लाखों की मशीन खरीदने के बाद कई दिन प्रयोग की। लेकिन, कोई राहत नही मिली। इसके बाद एजेंट से भी इसकी शिकायत की गई लेकिन, कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद इसकी शिकायत पुलिस थाना हमीरपुर में दर्ज करवाई है। पुलिस ने भादंसं की धारा 420, 464, 471 के तहत मामला दर्ज कर किया गया है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा ने बताया कि मसाज सेंटर के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed