{"_id":"5ba1326b867a557f6661fbf7","slug":"141537290859-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दुर्घटनाओं में तीन बाइक सवार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो दुर्घटनाओं में तीन बाइक सवार घायल
Updated Tue, 18 Sep 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत नादौन-हमीरपुर एनएच पर जलाड़ी गांव में दो अलग-अलग बाइक दुर्घटनाओं में तीन युवक घायल हो गए। घायलों को नादौन अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद टांडा रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घायल बाइक चालक 20 वर्षीय अनुराग पुत्र कुलदीप कुमार निवासी गांव सलोन कांगड़ा ने बताया कि वह अपने दोस्त शुभम निवासी गांव बस्सी कांगड़ा के साथ मंगलवार दोपहर के समय हमीरपुर में रेलवे की परीक्षा देने जा रहा था। जैसे ही वे नादौन से तीन किलोमीटर आगे जलाड़ी गांव के प्राथमिक स्कूल के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे टिप्पर को चालक ने अचानक विपरीत दिशा में मोड़ दिया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर टिप्पर से टकरा गई। इससे दोनों बाइक सवारों को गंभीर चोटें आई हैं।
बाइक सवारों को लोगों नेे अपने वाहन में तुरंत नादौन अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को टांडा रेफर कर दिया गया।
वहीं कांगड़ा के नगरोटा बगवां निवासी बाइक सवार मुकेश पुत्र बिहारी लाल हमीरपुर में रेलवे की परीक्षा देने जाते समय जलाड़ी गांव में बाइक स्किड होने से घायल हो गया। मुकेश कुमार ने कहा कि जब वह जलाड़ी गांव से थोड़ा आगे पहुंचा तो बाइक स्किड हो गई। इससे वह घायल हो गया। लोगों ने उसे नादौन अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने कहा कि दोनों मामले दर्ज करके छानबीन की जा रही है।