फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   पड़ोसी महिला को जबरन कमरे में बंद करने पर एक साल की कैद

पड़ोसी महिला को जबरन कमरे में बंद करने पर एक साल की कैद

Thu, 23 Aug 2018 10:49 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
पड़ोसी महिला को जबरन कमरे में बंद करने पर एक साल की कैद
हमीरपुर। पड़ोसन को नाजायज तौर पर कमरे में बंद करने का आरोप सिद्ध होने पर न्यायाधीश गौरव चौधरी की अदालत ने दोषी को एक साल के साधारण कारावास और एक हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। सहायक जिला न्यायवादी अंशुल रत्न ने कहा कि 16 दिसंबर 2013 को निर्मला चौहान पत्नी रमेश चौहान निवासी वार्ड-9 हमीरपुर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके पड़ोसी उधम सिंह ने अपने मकान के पिलर उनकी बाउंड्री पर लगाने शुरू कर दिए। इस पर उसने काम पर लगे मिस्त्रियों को निर्माण कार्य बंद करने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माने।
विज्ञापन

इस दौरान उधम सिंह का लड़का रवि कुमार मौके पर आया और महिला को मौके से खींचकर ले गया और अपने घर में नाजायज तौर पर बंद कर दरवाजे को कुंडी लगा दी। दोषी ने महिला को करीब 35 मिनट तक कमरे में बंद रखा। इस पर थाना हमीरपुर में मुकद्दमा दर्ज हुआ और मुकद्दमे की तफ्तीश मुख्य आरक्षी प्रकाश चंद ने की। मुकद्दमे की पैरवी सहायक जिला न्यायवादी अंशुल रत्न ने की। सरकार की ओर से इस मुकद्दमे में छह गवाह पेश किए गए। अदालत ने दोष सिद्ध होने पर रवि कुमार पुत्र उधम सिंह निवासी वार्ड-9 हमीरपुर को एक साल के साधारण कारावास और एक हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed