फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   अपना घर बताकर अज्ञात युवक ने धुना असली मालिक

अपना घर बताकर अज्ञात युवक ने धुना असली मालिक

Fri, 15 Jun 2018 11:00 PM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर(हमीरपुर)। पुलिस थाना सदर के तहत पड़ते कैहडरू गांव में शुक्रवार सुबह एक अज्ञात युवक स्थानीय व्यक्ति के घर में घुस गया और उसके साथ मारपीट की। शुक्रवार को घर मालिक नवीन कुमार अपने घर में अकेला था। इतने में अज्ञात युवक आया और नवीन के घर को अपना घर कहकर उसे वहां से बाहर जाने को कहने लगा। विरोध करने पर उसने नवीन को धक्का दे दिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इतने में घर के पास से गुजर रहे ग्रामीणों ने यह सब देखा और घर मालिक को अज्ञात युवक के चंगुल से छुड़ाया। ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम दीप कुमार पुत्र मुल्खराज निवासी गांव बरोटा थाना रामकोट जिला कठुआ बताया है। युवक शिमला में एक कपड़े की दुकान पर नौकरी करता है। उसने कहा कि वह शिमला से अपने घर जा रहा था और उसका बैग, पैसे और मोबाइल भी खो गया है। पुलिस ने युवक के बताए पते के आधार पर उसके घर वालों से संपर्क कर परिजनों को थाना में बुलाया है। हालांकि यह साफ नहीं हो सका है कि युवक किस उद्देश्य से मकान के अंदर घुसा था। पुलिस ने मकान मालिक और युवक दोनों का मेडिकल करवा लिया है। मेडिकल में किसी प्रकार का नशे का सेवन नहीं आया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed