फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   अंतिम रस्में निभाने गया था परिवार, दिनदहाड़े गहने और नकदी ले उडे़े शातिर

अंतिम रस्में निभाने गया था परिवार, दिनदहाड़े गहने और नकदी ले उडे़े शातिर

Sun, 28 Apr 2019 10:19 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर के तहत वार्ड-8 में एक घर से चोरों ने दिनदहाड़े गहनों और नकदी पर हाथ साफ कर लिया। शनिवार सुबह पीड़ित परिवार अपनी भाभी के घर अंतिम रस्म निभाने के लिए करीब दो किलोमीटर दूर गए थे। दिन के समय चोर घर में घुसकर गहनों और नकदी पर हाथ साफ कर गए। शाम को लौटने के बाद चोरी की वारदात का पता चला। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुजानपुर के वार्ड 8 निवासी विजय भरत दीक्षित पुत्र स्वर्गीय भूदेव शर्मा का परिवार शनिवार सुबह करीब नौ बजे घर से निकले। सुजानपुर से 2 किलोमीटर दूर टिहरा में अपने भाई के घर भाभी के निधन पर अंतिम रस्में निभाने के लिए शरीक हुए। पूरा दिन वहां पर रहने के बाद जब शाम को वह घर वापस आए तो उन्होंने देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला तो घर के भीतर मौजूद अलमारियां चोरों ने खंगाली हुए थीं। सामान बिखरा पड़ा था। एक अलमारी से सोने व चांदी के गहने गायब थे। इसके साथ ही नकदी पर भी चोरों ने हाथ साफ किए थे। चोरी की सूचना पीड़ित परिवार ने सुजानपुर पुलिस को दी। देर शाम को पुलिस ने घटनास्थल पर आकर छानबीन की। वहीं रविवार सुबह भी पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर तथ्य जुटाए। इससे पूर्व वार्ड-2 में भी चोरों ने दिनदहाड़े लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोग दहशत में हैं। थाना प्रभारी सुजानपुर सुभाष शास्त्री ने बताया कि अज्ञात चोरों ने घर से नकदी और गहने चुराए हैं। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed