फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   एटीएम कार्ड बदल कर बैंक खाते से उड़ाए 20 हजार रुपये

एटीएम कार्ड बदल कर बैंक खाते से उड़ाए 20 हजार रुपये

Fri, 09 Nov 2018 09:16 PM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदल कर बैंक खाते से उड़ाए 20 हजार रुपये
गलोड़(हमीरपुर)। पुलिस चौकी गलोड़ के तहत आते गलोड़ कस्बा में स्थित पीएनबी के एटीएम पर एक शातिर ने चालाकी से वहां मौजूद युवक का एटीएम कार्ड बदल खाते से 20 हजार रुपये की नकदी उड़ा ली। पीड़ित युवक ने इसकी शिकायत पुलिस चौकी गलोड़ में दर्ज करवा दी है। पुलिस ने शिकायत आने पर मामला दर्ज कर इसकी छानबीन शुरू कर दी है। वीरवार शाम को लगभग 5:30 बजे के करीब गांव झरेड़ी डाकघर कांगू का रहने वाला आशीष कुमार पुत्र अशोक कुमार गलोड़ स्थित पीएनबी के एटीएम से पैसे निकाल रहा था, लेकिन एटीएम से पैसे नहीं निकल रहे थे। इस दौरान भीड़ में मौजूद एक युवक ने आशीष से एटीएम लेकर 20 हजार रुपये निकालने में मदद की। मदद के दौरान अज्ञात युवक ने बड़ी चालाकी से एटीएम को बदल दिया और आशीष की जेब में कोई और एटीएम कार्ड डाल दिया। रात को 9 बजेे के करीब आशीष को एटीएम से जब 20 हजार रुपये निकासी का एक और मैसेज आ गया। खाते से 20 हजार रुपये निकलने पर आशीष कुमार हैरान हो गया।
विज्ञापन

मोबाइल पर आए मैसेज पढ़ने के बाद जब आशीष ने एटीएम को जेब से निकाल कर देखा तो जेब में गौरव शर्मा नाम के व्यक्ति का एटीएम निकला। आशीष ने इसकी जानकारी घर वालों को दी। इस पर उसके परिजनों ने शुक्रवार सुबह ही इसकी शिकायत पुलिस चौकी गलोड़ में की। आशीष कुमार अभी पढ़ाई कर रहा है। उसके परिजनों ने उसे एटीएम से पैसे निकालने के लिए गलोड़ भेजा था। आरोपी ने गलोड़ से 13 किलोमीटर दूर धनेड़ में स्थित पीएनबी के एटीएम से 20,000 रुपये निकाले हैं। इस संबंध में पुलिस चौकी गलोड़ के प्रभारी विक्रमजीत सिंह ने कहा कि उनके पास शिकायत आई है। पुलिस छानबीन में जुट गई है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी देखा जा रहा है। पुलिस गहनता से छानबीन में जुटी हुई है, शीघ्र ही शातिर पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed