{"_id":"5bafb9c9867a557f721c2d31","slug":"131538243017-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुर ने अपनी ही बहू को बनाया हवस का शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुर ने अपनी ही बहू को बनाया हवस का शिकार
Updated Sat, 29 Sep 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में एक ससुर ने अपनी ही बहू को हवस का शिकार बना डाला। पुलिस थाना सदर के तहत पड़ते एक गांव की महिला ने अपने ससुर के खिलाफ उसके साथ दुराचार करने का मामला पुलिस में दर्ज करवाया है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी ससुर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस महिला का मेडिकल करवा रही है। आरोपी ससुर सरकारी कर्मचारी है।
हमीरपुर के एक गांव की महिला ने पुलिस में शनिवार को शिकायत दर्ज करवाई है कि उसका ससुर प्रदेश से बाहर किसी सरकारी विभाग में नौकरी करता है। जबकि उसका पति भी बाहर नौकरी करता है। जब भी उसका ससुर घर आता तो उसे नशीली दवाइयां खिलाकर उसके साथ दुराचार करता। ससुर लंबे समय से उसका शोषण कर रहा है। उसने कहा कि वर्तमान समय में उसका ससुर घर आया था और नशीला पदार्थ खिलाकर उसे बेहोश करने के बाद उसके साथ दुराचार किया। महिला ने इसकी शिकायत शनिवार को पुलिस थाना हमीरपुर में दर्ज करवाई है। एसपी रमन कुमार मीणा का कहना है कि पुलिस ने पीड़ित के बयान कलमबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है।