{"_id":"5b44f1144f1c1bbe248b5b40","slug":"131531244820-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बराड़ा में चाय की दुकान से शराब बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बराड़ा में चाय की दुकान से शराब बरामद
Updated Tue, 10 Jul 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पुलिस थाना भोरंज के तहत आते गांव बराड़ा में एक चाय की दुकान से पुलिस ने शराब बरामद की है। पुलिस ने महिला दुकानदार के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस चौकी अवाहदेवी के प्रभारी केवल सिंह ने बताया कि सोमवार शाम करीब 6.15 बजे शाम वह चौकी के अन्य कर्मचारियों के साथ पंजोत (तलाई) में गश्त और यातायात चेकिंग पर थे। इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर सोमा देवी निवासी गांव छौं डाकघर बराड़ा, तहसील टौणी देवी, जिला हमीरपुर की चाय-नमकीन की दुकान से 3750 मिलीलीटर अंग्रेजी और 7500 मिली देसी शराब बिना लाइसेंस/ परमिट के बरामद की गई। पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने कहा कि इस बारे में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई जारी है।
घर में घुसकर मारपीट पर केस दर्ज
हमीरपुर। पुलिस थाना बड़सर के तहत एक व्यक्ति के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सरवण कुमार पुत्र तोता राम गांव वटारली निचली कंगड़, तहसील बड़सर, जिला हमीरपुर ने पुलिस में दिए बयान में कहा कि 9 जुलाई की रात करीब नौ बजे वह अपने घर के अंदर बैठा हुआ था। उसी समय केहर सिंह और उसका बेटा सतीश कुमार उसके घर के अंदर आए और इसके साथ मारपीट की। आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इस मारपीट से उसे चोटें आई हैं। पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने कहा कि इस बारें में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई जारी है।