{"_id":"5acce0f24f1c1b573e8b45e1","slug":"131523376370-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ का प्रयास
Updated Tue, 10 Apr 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हमीरपुर।
जिला मुख्यालय के गांधी चौक पर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ नशे में धुत्त युवकों ने छेड़छाड़ का प्रयास किया है। चौक पर उपस्थित लोगों ने इसकी जानकारी जिला पुलिस को दी। पुलिस को मौके पर देख युवक फरार हो गए। पुलिस ने युवकों का पीछा भी किया लेकिन युवक भाग निकले। इस दौरान डीएसपी रेणू शर्मा भी लड़कों के पीछे भागीं, लेकिन युवक हाथ नहीं लगे।
गांधी चौक हमीरपुर पर कुछ युवक शराब के नशे में धुत्त होकर महात्मा गांधी की मूर्ति से छेड़छाड़ करने लगे। इतने में चौक पर से गुजर रहे स्थानीय दुकानदारों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। डीएसपी रेणू शर्मा की अगुवाई में पहुंची पुलिस की टीम को देखकर युवक फरार हो गए। पुलिस ने भी युवकों का पीछा किया लेकिन उन्हें पकड़ नहीं पाए। पुलिस ने युवकों की तलाश जारी कर दी है।
विज्ञापन
इस संबंध में डीएसपी रेणू शर्मा का कहना है कि लोगों से सूचना मिली कि कुछ युवक नशे में धुत्त होकर महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची लेकिन युवक फरार हो गए। पुलिस ने युवकों का पीछा किया, लेकिन वह भागने में सफल रहे। युवकों की तलाश जारी है। पकड़े जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
गांधी चौक पर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ करीब छह माह पहले भी छेड़छाड़ हो चुकी है। उस दौरान शातिरों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर लगे चश्मे और लाठी को तोड़ दिया था। पुलिस वर्तमान तक उस घटना के आरोपियों को नहीं पकड़ पाई हैं।