{"_id":"5a2e97d34f1c1b686a8b8d89","slug":"131513002963-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर जा रहे व्यक्ति से मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर जा रहे व्यक्ति से मारपीट
Updated Mon, 11 Dec 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। घर जा रहे एक व्यक्ति की आधा दर्जन लोगों ने मिलकर पिटाई कर दी। मारपीट में पीड़ित व्यक्ति को कई चोटें आई हैं। जिसकी शिकायत उसने पुलिस थाना बड़सर में की है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर मारपीट के कारणों की जांच शुरू कर दी है। यह मामला कर्मचंद पुत्र बाल मुकंद गांव चचेहड़ी ड़ाकघर कुश्वाड़ तहसील बड़सर जिला हमीरपुर की शिकायत पर दर्ज हुआ है। पीड़ित ने बताया कि रविवार को जब वह काम से दोपहर खाना खाने घर आया तो उसी समय तोता राम पुत्र बाल मुकंद व उसकी औरत कमला देवी गाली गलौज करते हुए आए और हाथापाई करने लगे। उसी समय तोता राम का बेटा अशोक कुमार, राम प्रसाद, बबलू निक्कू राम व बहू सुनीता देवी पत्नी अशोक कुमार, रीना देवी पत्नी बबलू, सोनू पत्नी राजीव कुमार आदि ने मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिस कारण उसके शरीर पर चोटें आई हैं। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन