{"_id":"5b37ae324f1c1b603c8b62dc","slug":"121530375730-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक दुर्घटना में एक ही गांव के दो युवकों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक दुर्घटना में एक ही गांव के दो युवकों की मौत
Updated Sat, 30 Jun 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
एनआईटी हमीरपुर के बाहर नेशनल हाइवे पर पेश आया हादसा
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हमीरपुर। एनआईटी हमीरपुर के पास शुक्रवार देर रात बाइक दुर्घटना में एक ही गांव के दो युवकों की मौत हो गई। टौणी देवी की तरफ से हमीरपुर आ रहे बाइक सवार एनआईटी हमीरपुर के बाहर एनएच पर अनियंत्रित होकर ढांक से टकरा गया। इससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे युवक ने पीजीआई ले जाते हुए बड़सर में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
शुक्रवार देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे विनीत कुमार पुत्र विजय कुमार(21) निवासी गांव गाहरा डाकघर रोपा और सुमित ठाकुर पुत्र प्रीतम चंद (22) निवासी गांव गाहरा डाकघर रोपा जिला हमीरपुर, टौणी देवी की तरफ से बाइक पर हमीरपुर की ओर आ रहे थे। सुमित कुमार बाइक चला रहा था और विनीत पिछली सीट पर बैठा हुआ था। एनआईटी हमीरपुर के पास सुमित ने अचानक बाइक पर नियंत्रण खो दिया। बाइक पहली निकासी नाली में गिरी और उसके बाद ढांक से टकरा गई। इससे पिछली सीट पर बैठे विनीत की सिर और मुंह पर चोट लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
एनआईटी के सिक्योरिटी गार्ड ने बाइक दुर्घटना को देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के सहयोग से सुमित को हमीरपुर अस्पताल लाया गया। जहां उसे प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। लेकिन बड़सर में उसने दम तोड़ दिया। सुमित की छाती और बाजू पर गहरी चोटें आई थीं। एसएचओ सदर थाना संजीव गौतम का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन