फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   सुजानपुर के नौण में डूबने से व्यक्ति की मौत

सुजानपुर के नौण में डूबने से व्यक्ति की मौत

Fri, 15 Jun 2018 11:00 PM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर के तहत पड़ते स्थानीय नगर परिषद के वार्ड-2 के ऐतिहासिक नौण में एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। व्यक्ति के डूबने के कारणों का पता नहीं चल सका है। सुजानपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

मृतक मदन लाल उर्फ बिल्ला (60) पुत्र चूडु राम गांव, डाकघर व तहसील देहरा जिला कांगड़ा सुजानपुर बस स्टैंड और शहर में फेरी लगाकर आइसक्रीम और नमकीन बेचकर परिवार का पोषण करता था। व्यक्ति का परिवार देहरा में ही रहता है। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे जब कुछ लोग नौण से होकर गुजर रहे थे तो उन्होंने नौण में शव को तैरते हुए देखा। इस पर उन्होंने शोर मचाया। शोर सुन आसपास के लोग नौण के पास इकट्ठा हो गए और पुलिस को इस बात की जानकारी दी। इतने में दमकल विभाग के कार्यालय में कार्यरत कर्मी मौके पर पहुंचे और डूबे व्यक्ति को बाहर निकालकर स्वास्थ्य केंद्र सुजानपुर ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी सुजानपुर श्याम लाल का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed