फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   भोरंज में विवाहिता ने खाया जहर, मौत

भोरंज में विवाहिता ने खाया जहर, मौत

Mon, 07 May 2018 11:08 PM IST
Updated Mon, 07 May 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र भोरंज के मुंडखर गांव में एक विवाहिता ने जहर खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। जहर खाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। महिला की शादी 2009 में मुंडखर के संजय से हुई थी। अभी तक उसकी कोई संतान नहीं थी। रविवार शाम को ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली विवाहिता रजनी (27) ने जहर खा लिया। इसके बाद वह जाहू कस्बा में स्थित एक मोबाइल की दुकान में आई। वहां पर उसे उल्टियां आना शुरू हो गईं। यह देख दुकानदार ने उसे भोरंज अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने विवाहिता को मृत घोषित कर दिया। महिला के मायके भोरंज उपमंडल के भुक्कड़ गांव में हैं। महिला के जहर खाने की खबर सुनते ही उसके मायके और ससुराल वाले अस्पताल में पहुंच गए। महिला द्वारा जहर खाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव का हमीरपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया है। परिजनों से किसी पर कोई संदेह नहीं जताया है।

थाना प्रभारी भोरंज राजीव लखनपाल ने कहा कि मुंडखर गांव की रजनी की मौत जहर खाने से हुई है। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवारजनों को सौंप दिया है। जहर खाने के कारणों की तहकीकात की जा रही है।
विज्ञापन

0000
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed