{"_id":"5a53a48b4f1c1b0a788b75cd","slug":"11515431051-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कर्मी ने लिफ्ट देकर चलती कार में महिला से की छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक कर्मी ने लिफ्ट देकर चलती कार में महिला से की छेड़छाड़
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। कार में लिफ्ट देकर एक बैंक कर्मचारी ने सोमवार को महिला से वीरान जगह पर छेड़छाड़ की है। व्यक्ति की हरकतों से तंग आकर महिला ने आरोपी को कार रोकने के लिए कहा। जब आरोपी ने कार नहीं रोकी तो महिला ने कार में जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर सड़क से गुजर रहे एक दोपहिया चालक ने कार का पीछा किया और उसे रास्ते में रोक दिया। इसके बाद महिला ने बाइक सवार को बताया कि वह घर से बाजार जा रही थी तो व्यक्ति ने रास्ते में कार रोककर उसे बिठा लिया। महिला ने पुलिस को बताया है कि आरोपी व्यक्ति एक बैंक में सेवारत है। सोमवार सुबह को इस घटना के बाद पीड़ित महिला पुलिस चौकी भोटा पहुंची और आरोपी व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज करने को कहा। लेकिन भोटा पुलिस चौकी के कर्मचारियों ने पीड़ित महिला को बताया कि यह मामला बड़सर थाना क्षेत्र के अधीन आता है। मामला काफी संगीन समझते हुए भोटा पुलिस से कांस्टेबल को पीड़िता के साथ बड़सर थाना भेजा गया। भोटा चौकी से मदद मिलने के बाद पीड़ित महिला मीलों दूर चलकर दोपहर बाद बड़सर थाना पहुंच गई। लेकिन इसी बीच बैंक कर्मी भी पीछे-पीछे बड़सर पहुंच गया। देर शाम खबर लिखे जाने तक पुलिस ने महिला की शिकायत पर कोई मामला दर्ज नहीं किया था। महिला का पति मजदूरी करता है और वह निर्धन परिवार से संबंध रखती है।
यह कहते हैं पुलिस के अधिकारी
पुलिस चौकी भोटा के प्रभारी एसआई बसंत सिंह ने कहा कि सोमवार को उनके पास एक महिला चौकी में आई। महिला ने बताया कि एक बैंक कर्मचारी ने उन्हें पहले कार में लिफ्ट दी और उसके बाद छेड़छाड़ शुरू कर दी। चौकी प्रभारी ने बताया कि मामला बड़सर का होने के चलते महिला को पुलिस कांस्टेबल के साथ बड़सर थाना भेजा गया।
बड़सर थाना प्रभारी जयनंद शर्मा ने बताया कि उनके पास शिकायत आई थी। पीड़ित महिला और बैंक कर्मचारी का आपस में समझौता होने के बाद पुलिस में मुकदमा दर्ज नहीं किया है। अगर महिला शिकायत दर्ज करवाती है तो आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।