फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   जहरीली दवाई के सेवन से किरवीं की महिला की मौत

जहरीली दवाई के सेवन से किरवीं की महिला की मौत

Fri, 02 Nov 2018 11:35 PM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
सलौणी (हमीरपुर)। पुलिस थाना सदर के तहत ग्राम पंचायत सेर बलौणी के गांव किरवीं की एक महिला की जहरीली दवा का सेवन करने से मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्जकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतक की पहचान रेखा देवी (52) पत्नी हेमराज निवासी किरवीं तहसील और थाना हमीरपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

महिला ने जहर क्यों निगला, पुलिस इसकी जांच कर रही है। लेकिन, परिजनों ने पुलिस में बताया कि वीरवार रात करीब 9 बजे रेखा देवी ने अपने घर पर गलती से जहरीली दवा का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने महिला की उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के पति हेमराज ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी के सिर में दर्द हो रही थी और उसने अपने कमरे में जाकर अंधेरे में सिर दर्द की दवा समझकर जहरीली दवाई का सेवन कर लिया। महिला की एक बेटी और दो बेटे हैं। बेटी की शादी 6 साल पहले हो चुकी है जबकि, दोनों बेटे अविवाहित हैं और प्राइवेट नौकरी करते हैं। महिला का पति ट्रक चालक है। पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा का कहना है कि पुलिस ने सूचना मिलते ही अस्पताल जाकर महिला के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, आगामी छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed