{"_id":"5a82f59e4f1c1ba5268b9e51","slug":"111518531998-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 वर्षीय चाचा ने नाबालिग भतीजी से किया दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
40 वर्षीय चाचा ने नाबालिग भतीजी से किया दुराचार
Updated Tue, 13 Feb 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हमीरपुर।
पवित्र रिश्तों को तार-तार करते हुए 40 वर्षीय व्यक्ति ने नाबालिग सगी भतीजी से दुराचार किया। आरोपी ने पीड़ित को इस अपराध के बारे में परिजनों को न बताने के बारे में धमकी भी दी। लेकिन पीड़िता ने हिम्मत करते हुए मंगलवार को पुलिस थाना हमीरपुर में इस मामले की शिकायत दर्ज करवा दी। शिकायत मिलते ही पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए थाना से पुलिस टीम का मौके के लिए रवाना किया।
पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। उसे बाद में पुलिस थाना हमीरपुर में लाया गया। दुराचार का यह मामला बीते वर्ष दिसंबर का है। लेकिन धमकी मिलने के कारण पीड़िता ने इसकी जानकारी परिजनों को नहीं दी। मंगलवार को पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए परिजनों को दुराचार के बारे में बताया, जिसके बाद पुलिस थाना में केस दर्ज करवाया। पुलिस जांच में बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस पीड़ित नाबालिग का मेडिकल करवा रही है। बुधवार को आरोपी को हमीरपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा। 17 वर्षीय पीड़ित लड़की जिला के ही एक स्कूल में पढ़ती है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा ने कहा कि पीड़िता की शिकायत आने के बाद पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ भादसं की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन