फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   टक्कर मारने के बाद कार चालक फरार, केस दर्ज

टक्कर मारने के बाद कार चालक फरार, केस दर्ज

Tue, 19 Dec 2017 10:57 PM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
टक्कर मारने के बाद कार चालक फरार, केस दर्ज
विज्ञापन

हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर के तहत एक कार चालक ने स्कूटर सवार को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर से स्कूटर सवार घायल हो गया। पीड़ित रमेश चंद पुत्र हरभजन सिंह गांव दडूही जिला हमीरपुर ने पुलिस में बयान दिया कि 18 दिसंबर सुबह जब वह अपने घर से स्कूटर पर दोसड़का जाने के लिए निकला। इस दौरान जब वह सवा नौ बजे पक्का भरो मट्टनसिद्ध वाईपास रोड सिद्दचानो मंदिर के पास पहुंचा तो सामने से एक सफेद रंग की कार तेज रफ्तारी से आई और गलत दिशा में आकर स्कूटर को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह स्कूटर सहित नीचे गिर गया। कार चालक टक्कर के बाद मौका से भाग गया। उधर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा ने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।


83 ग्राम चरस समेत एक दबोचा
हमीरपुर। पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत थाना भोरंज में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी व्यक्ति से पुलिस ने 83 ग्राम चरस बरामद की है। तेन सिंह प्रभारी पुलिस चौकी जाहू ने बयान दिया है कि 18 दिसंबर की रात वह गश्त पर थे तो नाकाबंदी के दौरान बंब चौक पर एक व्यक्ति बस अड्डा की तरफ से आया। जिससे पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अनिल धीमान पुत्र जीवन दास धीमान गांव बयाड़ (सलौनी ) तहसील बड़सर जिला हमीरपुर बताया। शक होने पर उसकी तलाशी ली गई तो 83 ग्राम चरस बरामद की गई। उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा ने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed