फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   11 thousand trickery in the name of lottery

लॉटरी के चक्कर में उड़ाए 11 हजार

Fri, 23 Sep 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 23 Sep 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
11 thousand trickery in the name of lottery
साइबर क्राइम - फोटो : Demo

पुलिस थाना सदर के अंतर्गत अणु क्षेत्र का एक युवक ठगी का शिकार हो गया है। फर्जी कालर ने युवक को 10 लाख रुपये की कार लॉटरी में निकलने का झांसा दिया। कार की डिलिवरी के लिए औपचारिकताएं पूरी करने का झांसा देकर फर्जी कालर ने युवक से 11 हजार रुपये खाते में जमा करवा लिए। पैसे जमा करवाने के बाद युवक ने कालर के नंबर पर काल किया तो नंबर स्विच ऑफ आया।

विज्ञापन


इस पर युवक को ठगी का एहसास हुआ। सन्नी कुमार निवासी वार्ड-1 अणु ने बताया कि टीवी चैनल पर उसने चेहरा पहचानो प्रतियोगिता का सही उत्तर मेसेज से दिया था। अगले दिन उसे एक काल आई।
विज्ञापन


इसमें उसका पहला ईनाम 10 लाख रुपये की कार निकलने की बात बताई। कार की डिलिवरी करने को उन्होंने कुछ औपचारिकताएं बताईं। उन्होंने पहली बार सात हजार और दूसरी बार चार हजार रुपये जमा करवाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सन्नी ने 11 हजार रुपये बताए गए बैंक खाता में जमा करवा दिए। इसके बाद उसने लॉटरी का स्टेटस जानने के लिए दोबारा कालर के नंबर पर काल की तो फोन स्विच ऑफ आया। दो दिन से कालर का नंबर स्विच आफ आ रहा है।


इससे युवक को एहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार है। थाना प्रभारी सदर कुलदीप कुमार का कहना है कि पुलिस के पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर कार्रवाई होगी। उन्होंने लोगों से ऐसी फोन काल के बहकावे में न आने की बात कही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed