फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   चार युवकों ने डंडे से पीटा कार चालक

चार युवकों ने डंडे से पीटा कार चालक

Wed, 28 Nov 2018 10:55 PM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। शहर में मंगलवार रात्रि वाहन को पास न देने के कारण दो पक्षों में मारपीट हो गई। मामूली कहासुनी के बाद हुई मारपीट में एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। घायल युवक ने थाना सुजानपुर में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुजानपुर श्यामलाल ने बताया कि विवेक राणा पुत्र दुर्गा दास निवासी पटलांदर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि मंगलवार रात को सुजानपुर-हमीरपुर मुख्य मार्ग पर आ रहा था। डोली क्षेत्र के पास पहुंचा तो पास लेने को लेकर दूसरे वाहन में बैठे सनी कुमार पुत्र देशराज वार्ड नंबर 4, अश्वनी कुमार पुत्र अमरनाथ वार्ड नंबर 3, बबलू और अश्वनी ने उसको गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। इसके बाद दोनों वाहन चालकों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते चार युवकों ने डंडे से विवेक राणा के सिर पर वार कर दिया। घायल युवक का पुलिस ने मेडिकल करवाया है। पुलिस थाना प्रभारी श्याम लाल ने बताया मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed