{"_id":"5b9fe0f2867a557ffa2460fc","slug":"101537204466-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल स्कूल के पास ट्रांसफार्मर में लगी आग, बड़ा हादसा होने से टला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाल स्कूल के पास ट्रांसफार्मर में लगी आग, बड़ा हादसा होने से टला
Updated Mon, 17 Sep 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला मुख्यालय में स्थित राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के साथ लगते बिजली बोर्ड के ट्रांसफार्मर में सोमवार सुबह अचानक आग भड़क गई। समय रहते दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया, नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रांसफार्मर में लगा बिजली का मीटर जल गया। दमकल विभाग ने साथ लगते दो अन्य ट्रांसफार्मरों को इस आग की चपेट में आने से बचाया। अगर समय पर दमकल कर्मी नहीं पहुंचते तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे स्कूल के पास स्थित ट्रांसफार्मर में आग लग गई। पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात एएसआई अच्छर सिंह ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही विभाग की तरफ से देवेंद्र सिंह, राजेश ठाकुर, चुन्नी लाल, बलदेव सिंह मौके पर आए और ट्रांसफार्मर में लगी आग को बुझाया। इस आग के कारण ट्रांसफार्मर का मीटर जल गया। जबकि शेष ट्रांसफार्मर और साथ लगते दो अन्य ट्रांसफार्मरों को आग की चपेट में आने से बचाया गया। स्टेशन फायर ऑफिसर राजेंद्र चौधरी ने कहा कि सूचना मिलते ही टीम घटना स्थल पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया गया।