{"_id":"5a2fe4914f1c1b4c528b9007","slug":"101513088145-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में डीजे वालों को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी समारोह में डीजे वालों को पीटा
Updated Tue, 12 Dec 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पुलिस चौकी टौणीदेवी के तहत एक शादी समारोह के दौरान बारातियों ने डीजे वाले युवक की पिटाई कर उसे घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि लेडीज संगीत के दौरान कुछ देर के लिए डीजे बंद करने पर बहसबाजी हुई थी। पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने मारपीट के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित युवक की पहचान ललित कुमार पुत्र प्रशोत्तम चंद, निवासी गांव समीरपुर जोल, तहसील टौणीदेवी जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।
आरोपी युवकों में एक एक की पहचान लवली के रूप में हुई है। पुलिस ने भादसं की धारा 341, 323, 504, 34 के तहत थाना सदर हमीरपुर में मामला दर्ज किया है। ललित कुमार ने पुलिस बयान में कहा कि रविवार, 10 दिसंबर को डीजे मालिक विक्रम ठाकुर ने झनिक्कर गांव में हेम राज के घर उनके बेटे रिंटू की शादी में डीजे बजाने की बुकिंग ले रखी थी। बुकिंग के चलते पीड़ित युवक भी विक्रम ठाकुर के साथ शादी वाले घर में डीजे बजाने गया था। रविवार रात 9.15 बजे डीजे पर गाने चल रहे थे तथा वह डीजे सिस्टम को ऑपरेट कर रहा था। लेडीज संगीत की वजह से कुछ समय के लिए डीजे को बंद करवाया गया। इस दौरान डीजे पर नाच रहे लड़कों ने इन्हें कहा कि डीजे चलाओ नहीं तो डीजे सिस्टम को तोड़ देंगे। जिस पर उन्होंने डीजे दोबारा चालू कर दिया। थोड़ी देर बाद जब वह सड़क की तरफ आया तो डीजे पर नाच रहे लवली व उसके साथियों ने रास्ता रोककर उसके साथी अमित चौहान के साथ बिना वजह मारपीट शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने कहा कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।