{"_id":"5e628d8e8ebc3ef3fc2cd3d4","slug":"crime-hamirpur-hp-news-sml326784355","type":"story","status":"publish","title_hn":"अणु कलां में दो युवकों से 44.30 ग्राम चिट्टा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अणु कलां में दो युवकों से 44.30 ग्राम चिट्टा बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत अणु कलां गांव में पुलिस ने दो युवकों से 44.30 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पकड़े गए इन आरोपियों में से एक आरोपी पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत सवा दो साल की सजा काट चुका है। अब आरोपी दोबारा चिट्टे के साथ पकड़ा गया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है।
आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। थाना प्रभारी सदर संजीव गौतम ने बताया कि पुलिस को सूचना थी कि दोनों के पास नशे की खेप है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक आरोपी रवि चोपड़ा के घर अणु कलां में दबिश देकर उसे व उसके साथ आरोपी सतवीर निवासी अणुकलां को 44.30 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा है। इस दौरान सतवीर से 15.35 ग्राम, जबकि रवि से 28.95 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। उन्होंने कहा कि रवि चोपड़ा पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत सवा दो साल की सजा काट चुका है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। बता दें कि जिले में नशे पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने अभियान तेज किया है। इससे पूर्व भी थाना भोरंज, सदर व जिला के अन्य हिस्सों में नशे के सौदागरों को दबोचा गया है।