{"_id":"5e3af05d8ebc3ee596074888","slug":"crime-hamirpur-hp-news-sml3233720151","type":"story","status":"publish","title_hn":"भराड़ी माता मंदिर के समीप चरस के साथ एक दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भराड़ी माता मंदिर के समीप चरस के साथ एक दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गलोड़ (हमीरपुर)। गलोड़ पुलिस ने बुधवार को एक युवक को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान अजय कुमार आयु 31 साल निवासी लहड़ा तहसील गलोड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे 86.42 ग्राम चरस सहित रंगे हाथ पकड़ा है। पुलिस चौकी प्रभारी गलोड़ राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम बुधवार को भराड़ी माता मंदिर के समीप गश्त पर थी। इसी दौरान अजय कुमार सरेड़ी से गलोड़ की ओर आ रहा था तो वह पुलिस को देखकर भागने लगा। लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
पुलिस ने तलाशी के दौरान अजय कुमार से 86.42 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। क्षेत्र में नशाखोरी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। आए दिन कोई न मामला देखने को मिल रहा है। गत दिनों पहले ही गलोड़ क्षेत्र के दो युवा चिट्टे सहित बद्दी में पकड़े गए थे। धीरे-धीरे पुलिस को नशा तस्करों के खिलाफ कामयाबी मिल रही है। उधर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि नशाखोरों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने नशाखोरों के विरुद्ध अभियान छेड़ रखा है।