{"_id":"60c375108ebc3ed468423214","slug":"cricket-game-at-petrol-pump-yuc-protested-against-rising-inflation-hamirpur-hp-news-sml3732627176","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप पर क्रिकेट खेल युकां ने बढ़ती महंगाई का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप पर क्रिकेट खेल युकां ने बढ़ती महंगाई का किया विरोध
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला युवा कांग्रेस ने अनूठे अंदाज में महंगाई के खिलाफ हल्ला बोला। शिमला-हमीरपुर एनएच पर भिड़ा स्थित पेट्रोल पंप पर क्रिकेट खेल युवा कांग्रेसियों ने महंगाई का विरोध किया। इस प्रदर्शन की अगुवाई युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुक्रांत भाटिया ने की और कहा कि पेट्रोल की कीमतों में शतक लगाकर भाजपा सरकार अच्छे दिन दिखा रही है।
इस अवसर पर पूर्व महासचिव चंदन राणा, पंकज मिन्हास, विश्वकर्मा सामा, रितेश चौहान, सन्नी खान, गोपाल, इंटक जिला उपाध्यक्ष रजत राणा, सोशल मीडिया को-ऑर्डिनेटर मोहित शर्मा व अन्य साथियों ने एक स्वर में कहा कि अच्छे दिनों का सपना दिखाने वाली सरकार ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। बेरोजगारी दर प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। लोगों की आर्थिक रूप से मदद करने की बजाय केंद्र व प्रदेश सरकार जनता पर महंगाई का बोझ डाल रही है। कोरोनाकाल में महंगाई के कारण लोगों का बजट बिगड़ गया है।
उधर, जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर ने शुक्रवार को जिला अध्यक्ष राजेंद्र जार की अध्यक्षता में गांधी चौक पर धरना दिया। इस दौरान सरकार के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी की गई। इसके बाद उपायुक्त हमीरपुर को महंगाई के विरोध में ज्ञापन सौंपा गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पिछले काफी समय से देश में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें लगातार बढ़ाई जा रही हैं और पिछले 45 दिनों में तो पेट्रोलियम पदार्थों और खाद्य वस्तुओं ने आसमान छू लिया है।
विज्ञापन
पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि से खाद्य सामग्री और रोजमर्रा की वस्तुएं काफी महंगी हो गई हैं। महंगाई के कारण आज गरीब एवं मध्यवर्गीय परिवारों का जीना दूभर हो गया है। इस दौरान पूर्व विधायक अनीता वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष हमीरपुर सुरेश पटियाल, जिला मीडिया प्रभारी अंशुल शर्मा, जिला महासचिव देवीदास शहंशाह, राजेश चौधरी, जिला सचिव पंकज मिन्हास, राजेश पठानिया और अधिवक्ता रोहित शर्मा समेत अन्य उपस्थित रहे। अनीता वर्मा ने कहा कि अब देश की जनता इस धोखेबाज सरकार को सत्ता से उखाड़ कर ही दम लेगी। वहीं, कांग्रेस सेवादल के जिला संयोजक मदन लाल कौंडल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने कुठेड़ा पेट्रोल पंप पर हल्ला बोला।
एनएसयूआई ने भी पेट्रोल पर की नारेबाजी
हमीरपुर। एनएसयूआई हमीरपुर ने जिला अध्यक्ष अभिरक्षित शर्मा की अध्यक्षता में मोदी सरकार के विरुद्ध जमकर विरोध किया तथा तेल की बढ़ती कीमतों को कम करने की मांग उठाई। पक्का भरो हमीरपुर स्थित पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष अभिरक्षित शर्मा ने कहा कि कोरोनाकाल में आम जनता महंगाई से परेशान है। मोदी सरकार को जनता के हित में सोचना चाहिए और तेल की कीमतें कम करनी चाहिए। उनके साथ विशेष रूप से प्रदेश महासचिव टोनी ठाकुर, कैंपस अध्यक्ष शिवम, अनमोल, निशांत, सौरव आदि मौजूद रहे।
नादौन में भी महंगाई पर गरजे कांग्रेसी
नादौन। जिला हमीरपुर युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोंटी संधू ने शुक्रवार को एसडीएम नादौन के माध्यम से पेट्रोल व डीजल की आसमान छू रही कीमतों को कम करने के लिए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। संधू ने कहा कि पिछले कुछ समय से देश में पेट्रोल सहित पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और पिछले 45 दिनों से तो कीमतों ने आसमान छू लिया है। पेट्रोल की कीमतें रिकॉर्ड 100 रुपये लीटर से भी अधिक बढ़ चुकी हैं और डीजल भी 90 रुपये पार पहुंच चुका है। इन बढ़ी हुई कीमतों का प्रभाव आम आदमी की रोजमर्रा की वस्तुओं और खाद्य सामग्री पर पड़ रहा है।