{"_id":"66e1aff116d180106d0e4495","slug":"crackdown-will-be-tightened-on-those-renting-out-houses-to-unregistered-migrants-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-135647-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बिना पंजीकरण प्रवासियोंं को घर किराये पर देने वालों पर कसेगा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बिना पंजीकरण प्रवासियोंं को घर किराये पर देने वालों पर कसेगा शिकंजा
विज्ञापन
पुलिस विभाग, नगर पंचायत व व्यापार मंडल की संयुक्त बैठक में हुआ निर्णय
100 प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए लाउडस्पीकर के माध्यम से किया जाएगा जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। बिना पंजीकरण प्रवासियोंं को घर या दुकानें किराये पर देने वाले लोगों के विरुद्ध शिकंजा कसा जाएगा। बाहरी लोगों की पहचान करके उनके पंजीकरण की जिम्मेदारी संबंधित दुकान या घर मालिक को दी जाएगी। यह निर्णय पुलिस विभाग, नगर पंचायत व व्यापार मंडल की बैठक लिया गया है। नादौन शहर की सुरक्षा और बढ़ रही प्रवासियों की संख्या को लेकर व्यापार मंडल के अनुरोध पर पुलिस विभाग तथा नगर पंचायत संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित इस बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष शम्मी सोनी, थाना प्रभारी बाबूराम शर्मा व यातायात प्रभारी एसआई नरेश कुमार विशेष तौर पर उपस्थित रहे। व्यापारियों ने शहर की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करने और प्रवासियों के पंजीकरण का मामला बैठक में प्रमुखता से उठाया। इसके उपरांत संयुक्त तौर पर निर्णय लिया गया है कि प्रवासियों के पंजीकरण के लिए तीनों संस्थाएं मिलकर एक कोर कमेटी बनाकर शहर का निरीक्षण करेंगी। वहीं, बाहरी लोगों की पहचान करके उनके पंजीकरण की जिम्मेदारी उनके भू-मलिक को या दुकान तथा घर मलिक को दी जाएगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि बिना पंजीकरण के प्रवासियों को घर या दुकान किराए पर देने वाले लोगों के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी। स्थानीय लोगों ने प्रवासियों को रहने का ठिकाना तो दे रखा है परंतु उन्हें शौचालय की सुविधा नहीं दी है। इससे ब्यास नदी किनारे प्रदूषण फैल रहा है। इसके अलावा बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा ताकि प्रवासियों के 100 प्रतिशत पंजीकरण का रास्ता साफ हो सके। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष शम्मी सोनी, व्यापार मंडल प्रधान त्रिभुवन सिंह तथा थाना प्रभारी बाबूराम शर्मा ने भी विस्तृत चर्चा की। इस बारे में डीएसपी नितिन चौहान ने बताया कि प्रवासियों का पंजीकरण करवाना उन्हें किराये का ठिकाना देने वाले मालिकों की जिम्मेदारी है। उन्होंने व्यापार मंडल सहित लोगों से आग्रह किया कि अपने घरों तथा संस्थानों पर सीसीटीवी कैमरे जरूर लगाएं तथा उनकी उचित रिकॉर्डिंग और बैकअप सुनिश्चित करें। उन्होंने व्यापार मंडल से कहा कि शहर के बाजारों में चौकीदारों की व्यवस्था की जाए।