फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Crackdown on illegal business operations

Hamirpur (Himachal) News: अवैध रूप से दुकानदारी करने पर कसा शिकंजा

Tue, 03 Nov 2026 12:31 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। त्योहारी सीजन में शहर के मुख्य बाजार में अवैध रूप से कारोबार और दुकानें सजाने वालों पर नगर निगम ने शिकंजा कसा है। सोमवार पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे निगम की टीम ने सड़क और नालियों के किनारे सामान सजाकर बेच रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर सात लोगों के चालान किए गए और उनसे पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। वहीं, आठ लोगों का सामान भी कब्जे में लिया गया। नगर निगम के कम्युनिटी मैनेजर राकेश की अगुवाई में मनीष और रीटा ने बाजार में कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने सड़क और नालियों पर रेहड़ी लगाने और सामान सजाकर बिक्री करने वालों को हटाया। त्योहारी सीजन के चलते बाजार में अतिक्रमण बढ़ गया है। कई छोटे-बड़े कारोबारी सड़क और नालियों के किनारे अवैध रूप से सामान बेच रहे हैं। इनमें बाहरी राज्यों से आए कारोबारी भी शामिल हैं। इससे बाजार में लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। नगर निगम आयुक्त राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि अवैध रूप से सामान बेचने और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की गई है। इस दौरान अवैध रूप से बेचा जा रहा सामान भी कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed