{"_id":"573dad7a4f1c1b0858ac7196","slug":"cps-felicitates-mahila-mandals-at-barsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीपीएस ने महिला मंडलों को किया सम्मानित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीपीएस ने महिला मंडलों को किया सम्मानित
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, बड़सर
Updated Thu, 19 May 2016 05:41 PM IST
विज्ञापन
महिला मंडल सम्मानित।
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़सर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 13 महिला मंडलों को मुख्य संसदीय सचिव इंद्रदत्त लखनपाल ने महिला मंडल प्रोत्साहन योजना के तहत एक लाख 68 हजार की राशि देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
इस दौरान दैण महिला मंडल को प्रथम पुरस्कार के रूप में 30 हजार की राशि, बड़ाग्रां को 25 हजार, जंदरोह को 20 हजार, थाना बरोटी को 15 हजार, जसूहा को 12 हजार, सोहारी को 10 हजार, बटारली को 8 हजार, देवड़ महिला मंडल, मुसलाणा कलां महिला मंडल, कोट, जरल, डुघियार, भगेड़ को 8-8 हजार पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
लखनपाल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए कारगर कदम उठाए हैं। लखनपाल ने कहा कि लड़कियों को निशुल्क शिक्षा का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि घरेलू हिंसा को रोकने के लिए भी सख्ती से कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
मुख्य संसदीय सचिव ने महिला मंडलों से आग्रह करते हुए कहा कि कन्या भ्रूण हत्या जैसे जघन्य अपराध को रोकेने के लिए महिलाओं को जागरूक करें।
हैंडपंप के लिए सीपीएस का आभार
हमीरपुर। बड़सर विधानसभा क्षेत्र के भालत और थाना ब्रह्मणा में तीन हैंडपंप लगाने पर स्थानीय ग्रामीणों ने सीपीएस का आभार जताया है। भालत के ग्रामीणों गीतू राम, ज्ञान चंद, सूडू राम, नीकू राम, मंशा राम जीत राम और थाना ब्राहमणा के ग्रामीणों अजय कुमार, मंशा कुमार, सतीश तथा संजीव कुमार ने कहा कि हैंडपंप लगने से पेयजल किल्लत से निजात मिलेगी।