फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   court

टायर चोरी मामले का आरोपी युवक कल तक फिर पुलिस रिमांड पर

Wed, 05 Feb 2020 10:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। टायर चोरी मामले के मुख्य आरोपी को भोरंज पुलिस ने बुधवार को दोबारा हमीरपुर न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपी को 7 फरवरी, शुक्रवार तक फिर से पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। इससे पहले न्यायालय ने आरोपी को मंगलवार को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा था। शिमला से गिरफ्तार करने के बाद भोरंज थाना प्रभारी कुलवंत सिंह ने एक दिन की पुलिस रिमांड में ही मामले को सुलझा लिया है। आरोपी की शिनाख्त पर बुधवार को उसे उस जगह पुलिस लेकर गई, जहां पर आरोपी ने चोरी किया गया टायर रखा था। यह टायर एक पिकअप मालिक के पास मिला। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है। जबकि वाहन मालिक प्रदेश से बाहर गया हुआ है, पुलिस उसकी वापसी का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

आरोपी की पहचान सरकाघाट निवासी 22 वर्षीय अजय कुमार के रूप में हुई है। भोरंज पुलिस ने आरोपी को सोमवार को शिमला से गिरफ्तार किया। आठवीं तक पढ़ाई करने वाला अजय कुमार इससे पहले दिल्ली पुलिस की हिरासत में रह चुका है। वहीं मंडी जिला के पुलिस थानों में भी इसके खिलाफ एनडीपीएस के केस दर्ज हैं। पुलिस को कई दिनों से इसकी तलाश थी। अजय कुमार पर भोरंज क्षेत्र के तहत सुलगवान में एक घर के बाहर खड़ी कार का टायर चुराने का आरोप है। चोरी की यह घटना साथ लगते सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 22 वर्षीय आरोपी अपनी जिस गाड़ी में आया, उसकी नंबर प्लेट पर ग्रीस लगाई हुई थी। ताकि कोई उसे पहचान न पाए। लेकिन पुलिस के लंबे हाथ आखिर आरोपी तक पहुंच ही गए। भोरंज पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी से क्षेत्र में चोरी के अन्य मामलों को निपटाने में मदद मिल सकती है। उधर, पुलिस थाना भोरंज के प्रभारी कुलवंत सिंह ने कहा कि टायर चोरी मामले का आरोपी युवक शिमला से गिरफ्तार हुआ है। बुधवार को चुराया गया टायर मिल गया। जिसने टायर लिया था उसके वाहन को भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

बाक्स
फर्जी वेबसाइट से ठगी करने वाले कल तक पुलिस रिमांड पर
हमीरपुर। फर्जी वेबसाइट बनाकर लॉटरी के नाम पर लोगों को लूटने वाले गिरोह के चार आरोपियों को भी बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया। चारों आरोपियों संदीप उर्फ आर्यन, माणिक चंद, तौसीफ अहमद और विकास कुमार का 7 फरवरी तक पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस ने इस गिरोह के मास्टर माइंड समेत दो आरोपियों को हैदराबाद में दबोचा था। जिन्हें रविवार को हमीरपुर लाया गया। थाना बड़सर के चंबेह गांव के एक पूर्व सैनिक को आरोपियों ने लगभग 14.42 लाख का चूना लगाया था। आरोपियों ने पीड़ित व्यक्ति को मोबाइल के माध्यम से इनाम में गाड़ी निकलने का लालच देकर कभी रजिस्ट्रेशन तो कभी प्रोसेसिंग फीस के नाम पर अपने खाते में पैसे ट्रांसफर करवाए थे। आरोपी युवकों से हैदराबाद पुलिस एक स्कॉर्पियो गाड़ी, दो लैपटॉप और 11 मोबाइल बरामद कर चुकी है। यह लोग बल्क में मैसेज खरीदते थे और टोल फ्री नंबर लेकर लोगों को ई-कॉमर्स कंपनियों के नाम पर लॉटरी के नाम पर ठगते थे। डीएसपी बड़सर जसवीर ठाकुर ने बताया कि गिरोह के चारों सदस्यों को बुधवार को हमीरपुर न्यायालय से सात फरवरी तक रिमांड मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed