{"_id":"6540038a3a95759c7f0a387a","slug":"courier-boy-dies-after-coming-under-bus-tire-in-bhota-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-12508-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भोटा में बस के टायर के नीचे आने से कूरियर बॉय की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भोटा में बस के टायर के नीचे आने से कूरियर बॉय की मौत
विज्ञापन
भोटा(हमीरपुर)। पुलिस चौकी भोटा के तहत नगर पंचायत भोटा में एक बाइक सवार की निजी बस की चपेट में आने के कारण मौत हो गई। बाइक सवार मुनीष कुमार आयु 21 वर्ष पुत्र राज कुमार गांव धमरोला डाकघर जख्योल तहसील भोरंज जिला हमीरपुर का रहने वाला है।
मुनीष कुमार अपने मां-बाप की इकलौती संतान थी। मुनीष कुमार भोटा में ही नारायण नगर में एक कूरियर कंपनी में काम करता था। रात को करीब 8:30 बजे जब वह घर जा रहा था तो भोटा में बस अड्डे के समीप ही हमीरपुर की तरफ से आ रही निजी बस की चपेट में आ गया। जिस कारण मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस सहायता कक्ष के प्रभारी राजेश कुमार ने कहा कि बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया और बस को भी कब्जे में ले लिया गया है। बाकी मामले की छानबीन की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि मामले की छानबीन जारी है।