फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Councillors distanced themselves from the meeting, leaving the decision on the posts of president and vice president in limbo.

Hamirpur (Himachal) News: पार्षदों ने बैठक से बनाई दूरी, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद का फैसला लटका

Fri, 05 Jun 2026 05:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 05:10 AM IST
विज्ञापन
Councillors distanced themselves from the meeting, leaving the decision on the posts of president and vice president in limbo.
नगर परिषद सुजानपुर के तहत नवनिर्वाचित पार्षद शपथ ग्रहण करते हुए। संवाद
शपथ ग्रहण करने के बाद घरों को लौटे नगर परिषद सुजानपुर के नवनिर्वाचित पार्षद
विज्ञापन

अब आगामी बैठक में हो सकता है दोनों पदों पर फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर में वीरवार को शपथ समारोह के बाद तय बैठक में नवनिर्वाचित पार्षदों की ओर से बनाई गई दूरी के कारण अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पदों पर नियुक्ति नहीं हो पाई। वीरवार को नगर परिषद सुजानपुर के नवनिर्वाचित पार्षदों के लिए पूर्वाह्न 11 बजे शपथ समारोह रखा गया था। शपथ समारोह के करीब एक घंटे बाद 12:30 बजे बैठक तय की गई थी। नवनिर्वाचित पार्षदों ने 11 बजे शपथ समारोह में भाग लिया और वापस चले गए। पार्षदों को एसडीएम विकास शुक्ला ने शपथ दिलाई। इसके बाद अधिकारी पार्षदों का बैठक में आने का इंतजार करते रहे लेकिन कोई भी पार्षद बैठक में भाग लेने के लिए नहीं पहुंचा। पार्षदों द्वारा बैठक में भाग न लेने के बाद चर्चाओं का माहौल भी गर्म हो गया है। बैठक की आगामी तिथि तय होने के बाद ही अब अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का फैसला हो पाएगा।

बैठक के दौरान कार्यालय के बाहर भाजपा और कांग्रेस के स्थानीय नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की ताजपोशी की चर्चाओं को लेकर दोनों दलों के स्थानीय नेताओं की भी सरगर्मियां दिखाई दीं। शपथ के लिए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा की गाड़ी में कांग्रेस समर्थित तीन पार्षद ज्योतिका ठाकुर, विनय चौधरी और नीलम धीमान एक साथ पहुंचे। भाजपा समर्थित पार्षद अलग-अलग और आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव जीते नवनिर्वाचित पार्षद भी अलग-अलग बैठक हाॅल में शपथ के लिए पहुंचे। कांग्रेस और भाजपा किसी के पास भी अपना स्पष्ट पार्षदों का बहुमत नहीं है जिसके बलबूते पर वह अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर अपने समर्थित पार्षद को विराजमान कर सकें। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी हर्षित शर्मा ने बताया कि अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर चुनाव को लेकर जैसे ही नई तिथि निर्धारित की जाएगी, नवनिर्वाचित पार्षदों को सूचित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed