{"_id":"66f15504bb9cc39e0106dff2","slug":"cotton-ginning-machine-broken-shed-damaged-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-136632-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: रुई पिंजाई मशीन तोड़ी, शेड को पहुंचाया नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: रुई पिंजाई मशीन तोड़ी, शेड को पहुंचाया नुकसान
विज्ञापन
महिला फमीदा बेगम की शिकायत के बाद सुजानपुर थाने में केस दर्ज
पुलिस ने मौके पर जाकर साक्ष्य जुटाए, राजस्व विभाग से निशानदेही के लिए पत्राचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर (हमीरपुर)। थाना सुजानपुर के तहत सुजानपुर-टिहरा सड़क पर रुई पिंजाई मशीन और शेड को नुकसान पहुंचाने पर केस दर्ज किया गया है। मामले में सुजानपुर थाना पुलिस ने मौके पर जाकर साक्ष्य जुटाए हैं। यहां पर जमीन विवाद है। अब राजस्व विभाग से निशानदेही को लेकर भी पुलिस की ओर से पत्राचार किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में फमीदा बेगम निवासी वार्ड नंबर नौ नगर परिषद सुजानपुर ने कहा कि उसकी जमीन सुजानपुर में हनुमान मंदिर के सामने टिहरा रोड पर है। यहां पर उसकी रुई पिंजाई की मशीन लगी है। यहां पर बने शेड और मशीन को कुछ लोगों ने नुकसान पहुंचाया है। महिला का कहना है कि ये लोग स्थानीय निवासी है। ऐसे में आरोपियों पर कार्रवाई की जाए। इस मामले में दूसरे पक्ष का कहना है कि जिस जगह पर शेड लगाकर रुई पिंजाई मशीन लगाई गई है, वह उनकी मलकीयत जमीन है। पुलिस ने आरोपी पक्ष के दावे पर जमीन की निशानदेही के लिए राजस्व विभाग से पत्राचार किया है। इस मामले में अब जमीन की निशानदेही के बाद ही आगामी कार्रवाई होगी। एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि मामले में निष्पक्षता से छानबीन की जा रही है।