फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Corrected figures, 16589 spokespersons are posted in 1864 schools: Union

दुरुस्त हुए आंकड़े, 1864 स्कूलों में तैनात हैं 16589 प्रवक्ता : संघ

Wed, 04 Aug 2021 11:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश राजकीय प्रशिक्षित कला स्नातक संघ की ओर से प्रवक्ता कैडर की संख्या में विरोधाभासी आंकड़ों का मामला उठाने के बाद कैडर डाटा दुरुस्त हो गया है। हाल ही में उच्च शिक्षा निदेशालय ने इस बारे में जानकारी प्रदान की है। संघ महासचिव विजय हीर ने बताया कि जिला बिलासपुर के 110 स्कूलों में 1045, चंबा के 149 स्कूलों में 1169, हमीरपुर के 95 स्कूलों में 1072, कांगड़ा के 347 स्कूलों में 3334, किन्नौर के 32 स्कूलों में 260, कुल्लू के 96 स्कूलों में 783, लाहौल स्पीति के 28 स्कूलों में 209, मंडी के 302 स्कूलों में 2734, शिमला के 281 स्कूलों में 2357, सिरमौर के 157 स्कूलों में 1197, सोलन के 130 स्कूलों में 1148 व ऊना के 137 स्कूलों में 1281 और कुल मिलाकर वर्तमान में 16589 प्रवक्ता तैनात हैं।
विज्ञापन

अंग्रेजी विषय के 2076, हिंदी के 1894, राजनीति शास्त्र के 1890, इतिहास के 1876, आईपी के 1679, अर्थशास्त्र के 1248, गणित के 1113, भौतिकी के 834, रसायन विज्ञान के 834, जीव शास्त्र के 654, कॉमर्स के 1687, संस्कृत के 275, भूगोल के 244, समाजशास्त्र के 149, संगीत के 77, गृह विज्ञान के 16, लोक प्रशासन के 29, मनोविज्ञान के 11 और विशेष शिक्षक का एक पद प्रवक्ता स्कूल न्यू, प्रवक्ता व पीजीटी कैडर मिलाकर बनता है।
विज्ञापन

सीधे कोटे से विषयवार भरे प्रवक्ताओं की संख्या अंग्रेजी में 791, हिंदी में 730, इतिहास में 722, राजनीति शास्त्र में 728, आईपी में 1635, अर्थशास्त्र में 388, गणित में 383, भौतिकी में 250, रसायन विज्ञान में 253, जीव विज्ञान में 199, कॉमर्स में 575, संस्कृत में 102, भूगोल में 70, समाजशास्त्र में 52, गृह विज्ञान में तीन, संगीत में 26 पद मिलाकर कुल 6907 भरे हैं। स्कूल प्रबंधन समिति से विषयवार भरे प्रवक्ताओं की संख्या अंग्रेजी में 154, हिंदी में 176, इतिहास में 132, राजनीति शास्त्र में 149, आईपी में चार, अर्थशास्त्र में 42, गणित में 20, भौतिकी में 12, रसायन विज्ञान में 12, जीव विज्ञान में 18, कॉमर्स में 41, संस्कृत में 11, भूगोल में 12, समाजशास्त्र में दो, कुल मिलाकर 785 पद भरे हैं। इस तरह टीजीटी से प्रवक्ता पदोन्नति कोटे में 8295 पद मौजूद हैं। वर्तमान में अनुसूचित जनजाति कोटे में अंग्रेजी में 31, हिंदी में आठ, इतिहास में सात, राजनीति शास्त्र में चार, अर्थशास्त्र में 17, गणित में 14, भौतिकी में 16, रसायन विज्ञान में 10, संस्कृत में एक, कॉमर्स में 10, जीव विज्ञान में एक, भूगोल में दो पद बैकलॉग में हैं। अनुसूचित जाति वर्ग बैकलॉग में 26 पद रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed