फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Corporation buses rally, passengers of rural areas upset

निगम की बसें रैली में, ग्रामीण क्षेत्रों के यात्री परेशान

Tue, 23 Aug 2022 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Corporation buses rally, passengers of rural areas upset
हमीरपुर अड्डे पर बसों का इंतजार करते यात्री। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर/बिझड़ी। हिमाचल पथ परिवहन निगम की लगभग 80 बसों को बड़सर के बुंबलू में रैली में भेजने से जिलाभर के ग्रामीण रूटों पर बसें नहीं चलीं। जिले में 120 के आसपास बस रूट प्रभावित रहे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के कार्यक्रम के लिए बसें बुक करने से गांव के लोगों को पैदल सफर करना पड़ा। वहीं, सुबह के समय स्कूल और कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को भी पैदल चलकर खूब पसीना बहाना पड़ा। डिग्री कॉलेज हमीरपुर, सुजानपुर, भोरंज, नादौन, धनेटा और बड़सर कॉलेज के समीपवर्ती गांवों के विद्यार्थी तो जैसे-तैसे पैदल चलकर कॉलेज पहुंच गए, लेकिन टौणीदेवी, ताल, डंगरी, भरठियाण और चबूतरा समेत अन्य दूरदराज के क्षेत्रों के विद्यार्थी कॉलेज नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन

निजी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी भी परेशान रहे। वहीं, सरकारी कर्मचारियों को भी कार्यालय पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हमीरपुर बाजार में सेल्समैन का काम करने वाले सुरेंद्र शर्मा, अंकुश और विवेक ने बताया कि घर से दुकान पहुंचने में उन्हें पौना घंटा निजी बस का इंतजार करना पड़ा। हमीरपुर बस अड्डे पर बैठे राजीव कुमार ने बताया कि सुजानपुर जाने के लिए आधे घंटे से सरकारी बस का इंतजार करते रहे, लेकिन बाद में निजी बस से जाना पड़ा। सुरेश कुमार अपनी पत्नी सरिता देवी के साथ, जबकि जीआर दीवान ने बताया कि उन्हें झनियारा अमरोह जाने वाली बस का आधा घंटा इंतजार करना पड़ा। कई लोगों को टैक्सियां कर अपने गंतव्य पर पहुंचना पड़ा। जिससे उन्हें आर्थिक हानि हुई। वहीं निजी बसों में जमकर ओवलोडिंग हुई।
विज्ञापन

बाक्स:
क्षमता से अधिक सवारियां बैठने से चढ़ाई पर रुक गई बस
हमीरपुर से बड़सर रूट पर सवेरे चलने वाली तीन बसों में से एक भी नहीं पहुंची। सलौणी और बिझड़ से बीबीएन महाविद्यालय चकमोह पहुंचने में विद्यार्थियों को परेशानी हुई। निजी बसों में ओवरलोडिंग के कारण लोगों की जान जोखिम में रही। अधिकतर ग्रामीण रूटों पर बसें न चलने से स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों को पैदल सफर कर संस्थान में पहुंचना पड़ा। मंगलवार सुबह 9:30 बजे कांगड़ा से दियोटसिद्ध रूट पर जा रही निजी बस में क्षमता से अधिक सवारियां बैठ गईं। बस तीखी चढ़ाई नहीं चढ़ पाई। सभी सवारियों को उतार कर बस को चढ़ाया गया। तब कहीं जाकर लोगों की जान में जान आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के डीडीएम विवेक लखनपाल ने बताया कि मंगलवार को हमीरपुर डिपो की 80 बसें बड़सर में प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए बुक की गई थीं। लोगों को लोकल रूटों पर दिक्कत पेश न आए, इसके प्रयास किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed