फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   corona warior awarded

कोरोना वॉरियर्स सफाई कर्मचारियों को किया सम्मानित

Sat, 16 May 2020 07:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
corona warior awarded
डॉ. आंबेडकर महासभा और जय भीम युवा मंडल समिति अणु हमीरपुर नगर परिषद हमीरपुर के सफाई कर्मियों को सम? - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। डॉ. आंबेडकर महासभा और जय भीम युवा मंडल समिति अणु हमीरपुर ने नगर परिषद हमीरपुर के अंतर्गत काम करने वाले सफाई कर्मियों को सम्मानित किया। समिति ने यह निर्णय लिया है कि कोरोना से लड़ने वाले सफाई कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। इस कड़ी में पुलिस प्रशासन, डॉक्टरों व नर्सों को भी सम्मानित करने का फैसला लिया है। पुलिस, जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की सराहनीय कार्यशैली से जहां जागरूकता फैल रही है वहीं इलाज एवं कोरोना वायरस से बचाव भी हो रहा है। डॉक्टर आंबेडकर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ओंकार सिंह भाटिया ने बताया कि कोरोना वॉरियर्स को सम्मानित करने का कार्य डॉक्टर आंबेडकर महासभा तथा उसकी सहयोगी संगठन समूचे प्रदेश में करेंगे। इस घड़ी में महासभा और रविदास महासभा के प्रधान पवन तथा वाल्मीकि सभा के प्रधान राजकुमार, सोशल वालंटियर ऑर्गेनाइजेशन के प्रदेश अध्यक्ष संजीव नागवान, जय भीम युवा संगठन के प्रधान जितेंद्र सिराज, महासचिव सफल डोगरा और समता सैनिक दल के प्रदेश महासचिव आदि ने मिलकर सफाई कर्मचारियों को पुष्पगुच्छ एवं हार पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed