फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Corona infected woman dies due to excessive bleeding in childbirth

कोरोना संक्रमित महिला की प्रसव में अधिक खून बहने से मौत

Tue, 25 Jan 2022 07:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 07:09 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में एक महिला की प्रसव में लापरवाही बरतने के बाद अत्यधिक खून बहने से मौत हो गई है। जबकि, बच्चा सुरक्षित है। महिला कोरोना संक्रमित भी थी। सोमवार को जिला बिलासपुर के डंगार क्षेत्र की एक महिला मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में भर्ती हुई थी। उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। सोमवार रात करीब 11 बजे उसकी नॉर्मल डिलीवरी हुई। सूत्रों के मुताबिक महिला के कोरोना संक्रमित होने के कारण उसके इलाज में लापरवाही बरती गई।
विज्ञापन

प्रसव के दौरान ज्यादा मात्रा में खून बह गया। आनन फानन में चिकित्सक उसे रेफर करने लगे, लेकिन महिला की मौत हो गई। सवाल उठता है कि अगर महिला को रेफर करना ही था तो अंतिम स्टेज पर क्यों तैयारी की गई। पहले ही रेफर कर देना था, ताकि महिला की जान बच जाती। इस मामले में मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में है।
विज्ञापन

संक्रमण के कारण महिला की तबीयत उतनी ज्यादा खराब नहीं थी। बताया जा रहा है कि महिला गरीब परिवार से संबंधित है। इस बारे में मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चौहान ने कहा कि प्रसव के दौरान अत्यधिक खून बहने से महिला की मौत हुई है। महिला कोरोना संक्रमण से भी पीड़ित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed