फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   corona

पांच वार्डों में बनाए कंटेनमेंट जोन, पांस से हटाई पाबंदियां

Tue, 06 Oct 2020 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद जिले की पांच पंचायतों के वार्डों में कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। जिलाधीश कार्यालय से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। नादौन उपमंडल की ग्राम पंचायत घलूं के वार्ड नंबर एक गांव घलूं में किरण देवी के घर से पवन कुमार के घर तक, ग्राम पंचायत किटपल के वार्ड नंबर 3 गांव किटपल में नादौन-धनेटा सड़क की बाईं ओर केसर सिंह के घर से राधारानी के घर तक और ग्राम पंचायत भदरोल के वार्ड नंबर 5 गांव जरोट में नादौन-बसारल सड़क की दाईं ओर महेंद्र सिंह की दुकान से जगदेव सिंह के घर तक कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। इसी प्रकार भोरंज उपमंडल की ग्राम पंचायत सधरयाण के वार्ड नंबर 7 गांव डुंगरी में सिर्फ विजय कुमार का घर और ग्राम पंचायत मुंडखर के वार्ड नंबर 4 गांव मुंडखर गैंदा में सिर्फ ठाकुर बुद्धि सिंह का घर कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इनमें बाहर से अंदर या अंदर से बाहर किसी प्रकार की आवाजाही नहीं होगी। बड़सर उपमंडल की ग्राम पंचायत रैली के वार्ड नंबर 3 गांव रैली, हमीरपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत डुग्घा के वार्ड नंबर 6 गांव डुग्घा, नादौन उपमंडल की ग्राम पंचायत मनसाई के वार्ड नंबर 4 गांव सदोह, भोरंज उपमंडल की ग्राम पंचायत भोरंज के वार्ड नंबर 6 गांव भोरंज बुहला और ग्राम पंचायत कंजयाण के वार्ड नंबर 2 गांव ढो में कोरोना संक्रमण का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed