{"_id":"5eb2dc378ebc3e90a939150e","slug":"corona-hamirpur-hp-news-sml3322665107","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉट-स्पॉट से लौटे लोगों के परिजनों की आवाजाही होगी सीमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉट-स्पॉट से लौटे लोगों के परिजनों की आवाजाही होगी सीमित
विज्ञापन
हमीरपुर। उपायुक्त हरिकेश मीणा ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण बाहरी राज्यों से हमीरपुर लौट रहे लोगों की निगरानी के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। ऐसे लोगों को कड़े होम क्वारंटीन में रखने के साथ ही हॉट-स्पॉट से लौटे लोगों के परिजनों की आवाजाही भी सीमित की गई है, ताकि वे किसी भी तरह से अन्य लोगों के संपर्क में न आ सकें।
उन्होंने कहा कि घर में संगरोध व्यक्तियों की निगरानी के लिए तीन स्तर पर व्यवस्था की गई है। पंचायतों में निगरानी दलों के अतिरिक्त स्वास्थ्य एवं पुलिस विभाग भी अपने स्तर पर ब्यौरा रख रहे हैं। सभी उपमंडलाधिकारियों (ना.) को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे सप्ताह में दो बार लगभग दस-दस पंचायतों में जाकर होम क्वारंटीन के निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करें। इसमें खंड विकास अधिकारी व अन्य विभागों के कर्मी उन्हें सहयोग करेंगे। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी तथा वे स्वयं भी विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर ठीकरी पहरा भी कड़ा किया गया है और गांव के ही स्वयंसेवियों को इसमें शामिल कर उनकी सेवाएं ली जा रही हैं। जिला में एक सप्ताह में लगभग 12 हजार लोग बाहरी राज्यों से पहुंचे हैं और इन्हें संगरोध करने के साथ ही कड़ी निगरानी भी की जा रही है। इन लोगों को आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना भी अनिवार्य है।
अवहेलना पर 14 दिनों के लिए संस्थागत संगरोध केंद्र भेजा व्यक्ति
हमीरपुर। होम क्वारंटीन के नियमों की उल्लंघना करने पर हमीरपुर उपमंडल में एक व्यक्ति को 14 दिन के लिए संस्थागत संगरोध केंद्र में भेज दिया गया है। उपमंडलाधिकारी (ना.) हमीरपुर, डॉ. चिरंजी लाल ने बताया कि कोविड-19 महामारी के कारण नेरी ग्राम पंचायत के ब्लेटा खुर्द गांव में एक व्यक्ति बाहरी राज्य से यहां अपने घर पहुंचा था। उसे घर में ही संगरोध किया गया था, मगर वह नियमों की अवहेलना कर रहा था। इसकी जानकारी जब स्थानीय प्रशासन को मिली तो एसडीएम तथा खंड विकास अधिकारी अन्य निगरानी दलों के साथ गांव में पहुंचे। शिकायत सही पाए जाने पर उक्त व्यक्ति को अब 14 दिनों के लिए समीप के संस्थागत संगरोध(इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन) केंद्र भेज दिया गया है। साथ ही पुलिस को भी मामला आगामी कार्रवाई के लिए भेजा है।