{"_id":"61d342cdc823a8227f11efca","slug":"corona-case-hamirpur-hp-news-sml3955886133","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ लोग निकले कोरोना पॉजिटिव, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ लोग निकले कोरोना पॉजिटिव, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिले में सोमवार को नौ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जबकि 68 वर्षीय एक व्यक्ति की संक्रमण के कारण मौत हो गई है। पॉजिटिव मामलों की पुष्टि रैपिड एंटीजन टेस्ट में हुई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि सोमवार को जिले में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 445 सैंपल लिए गए। इनमें नौ पॉजिटिव निकले। उन्होंने बताया कि आरटीपीसीआर टेस्ट में कोई भी पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया है। वहीं मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में उपचाराधीन जिला कांगड़ा के रक्कड़ गांव निवासी 68 वर्षीय व्यक्ति की संक्रमण से मौत हो गई। व्यक्ति उच्च रक्तचाप आर मधुमेह का भी मरीज था और 19 दिसंबर से अस्पताल में भर्ती था।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी जिलावासियों से एहतियात बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की आशंका के मद्देनजर विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। विदेशों से आने वाले लोगों की विशेष निगरानी की जा रही है। इन्हें क्वारंटीन किया जा रहा है तथा कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं। जिला में सोमवार तक 271 लोग विदेशों से लौटे हैं। इनमें से दो संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से एक की ओमिक्रॉन रिपोर्ट निगेटिव है, जबकि दूसरी रिपोर्ट आनी है।